सामान्य विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर भाग – 1, SSC CGL, CHSL, Railways, Delhi Police, IBPS PO, Bank Clerk, UPSC Etc.

सामान्य विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर भाग – 1 Entranciology

प्रश्‍न 1:- जीवन का भौतिक आधार क्या है ?

उत्तर:- जीव द्रव्य

प्रश्‍न 2:- सार्कोलोजी या मायोलोजी में किसका अध्ययन किया जाता है ?

उत्तर:- पेशियों का

प्रश्‍न 3:- मानव के रक्त में लाल कणिकाओं का जीवन लगभग कितने दिन का होता है ?

उत्तर:- लगभग 120 दिन का

प्रश्‍न 4:- रक्त में ग्लुकोज संतुलन कौन बनाता है ?

उत्तर:- यकृत

प्रश्‍न 5:- रक्त में प्लाज्मा की मात्रा कितनी होती है ?

उत्तर:- लगभग 60%

प्रश्‍न 6:- मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि कौन सी है ?

उत्तर:- यकृत

प्रश्‍न 7:- 1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट कितनी कैलोरी ऊर्जा उत्पन्न करता है ?

उत्तर:- लगभग 4 कैलोरी

प्रश्‍न 8:- रक्त दाब किससे मापा जाता है ?

उत्तर:- स्फिग्नोमेनोमीटर से

प्रश्‍न 9:- मानव शरीर में ऑक्सीजन का परिवहन किसके द्वारा होता है ?

उत्तर:- हीमोग्लोबिन के द्वारा

प्रश्‍न 10:- जीव द्रव्य का मुख्य घटक क्या है ?

उत्तर:- जल है

प्रश्‍न 11:- जीवित कोशिका में केन्द्रक को सर्वप्रथम किसने देखा था ?

उत्तर:- रॉबर्ट ब्राउन ने 1831 में

प्रश्‍न 12:- ऑस्टियोलॉजी किसका अध्ययन है ?

उत्तर:- कंकाल तंत्र का अध्ययन

प्रश्‍न 13:- यूरिया का निर्माण शरीर में कहाँ होता है ?

उत्तर:- यकृत में

प्रश्‍न 14:- डेंगू रोग कौन से मच्छर फैलाते हैं ?

उत्तर:- एडीस और क्युलेक्स मच्छर

प्रश्‍न 15:- वर्णान्धता मुख्यतः किस रंग के लिए होती है ?

READ ALSO:   भारत में सबसे बड़ा, लम्बा और ऊँचा महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान

उत्तर:- हरे और लाल रंग के लिए

प्रश्‍न 16:- शरीर में अमीनो अम्लों की संख्या कितनी है ?

उत्तर:- बीस

प्रश्‍न 17:- पुरुषों की नसबंदी को क्या कहते हैं ?

उत्तर:- वेसेक्टोमी

प्रश्‍न 18:- अनुवांशिक गुणों का संप्रेषण किस पर निर्भर करता है ?

उत्तर:- गुणसूत्रों पर

प्रश्‍न 19:- सजीव प्राणी का अति महत्वपूर्ण रासायनिक घटक क्या है ?

उत्तर:- न्यूक्लिक अम्ल तथा प्रोटीन

प्रश्‍न 20:- क्या ऑक्सीजन को सुचारू रूप से सभी कोशिकाओं में पहुँचाता है और कार्बन डाई-ऑक्साइड को बाहर निकालता है ?

उत्तर:- रक्त

प्रश्‍न 21:- मनुष्य के शरीर में ताप नियंत्रक केंद्र क्या है ?

उत्तर:- हाइपोथेलेमस

प्रश्‍न 22:- आँतों से कैल्शियम अवशोषण की दर में वृद्धि किसके कारण होती है ?

उत्तर:- विटामिन डी के कारण

प्रश्‍न 23:- शरीर के लिए सबसे अधिक आवश्यक पोषक तत्व जिसके बिना मनुष्य जीवित नहीं रह सकता है, कौन सा है ?

उत्तर:- प्रोटीन

प्रश्‍न 24:- शरीर को सबसे ज्यादा मात्रा में ऊर्जा प्रदान करने वाला भोजन कौन सा है ?

उत्तर:- वसा

प्रश्‍न 25:- कोशिका नाभिक के भीतर सूत्र की आकृति के अवयव युग्मावस्था में पाए जातें हैं, उन्हें क्या कहते हैं ?

उत्तर:- क्रोमोसोम

प्रश्‍न 26:- मानव शरीर में कितनी पेशियाँ होती हैं ?

उत्तर:- लगभग 650

प्रश्‍न 27:- शरीर के भाग में सामान्यतः कितना प्रतिशत भाग मांस-पेशियों का होता है ?

READ ALSO:   Biology (जीव विज्ञान) General Knowledge Part-2 , Science GK One Liners For All Competitive Exams

उत्तर:- लगभग 40%

प्रश्‍न 28:- रुधिर व रुधिर रोगों का अध्ययन क्या कहलाता है ?

उत्तर:- हीमेटोलॉजी

प्रश्‍न 29:- अस्थियों का खोल जिसमें मनुष्य का मस्तिष्क बंद रहता है को क्या कहते हैं ?

उत्तर:- क्रेनियम

प्रश्‍न 30:- मनुष्य के मस्तिष्क को बाहरी आघातों से क्या बचाता है ?

उत्तर:- क्रेनियम

प्रश्‍न 31:- मानव शरीर की सबसे छोटी माँसपेशी कौन सी है ?

उत्तर:- स्टेपिडियम

प्रश्‍न 32:- मानव शरीर में मास्टर ग्रंथि किसे कहा जाता है ?

उत्तर:- पीयूष ग्रंथि को

प्रश्‍न 33:- यकृत में कार्बोहाइड्रेट किस रूप में संचित होता है ?

उत्तर:- ग्लाइकोजन (Glycogen)

प्रश्‍न 34:- भोजन का कौनसा तत्व यूरिया बनाता है ?

उत्तर:- प्रोटीन

प्रश्‍न 35:- आर.एच. फैक्टर का संबंध किससे है ?

उत्तर:- मनुष्य के रक्त से

प्रश्‍न 36:- उस रोग को जिसमें रक्त नहीं जमता अथवा इसमें अधिक समय लगता है क्या कहते हैं ?

उत्तर:- हीमोफीलिया

प्रश्‍न 37:- मनुष्यों में द्विगुणित पितृ गुणसूत्रों की संख्या कितनी होती है ?

उत्तर:- 46

प्रश्‍न 38:- हृदय कितने कक्षों में बँटा होता है ?

उत्तर:- चार कक्षों में

प्रश्‍न 39:-  लाल रक्त कणिकाओं का शमशान किसे कहते हैं ?

उत्तर:- प्लीहा को

प्रश्‍न 40:- एन्जियोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है ?

उत्तर:- परिसंचरण तंत्र का

प्रश्‍न 41:- अश्रु का श्रवण किस ग्रंथि से होता है ?

READ ALSO:   2500+ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर प्राचीन भारत का इतिहास भाग - 1, SSC CGL, CHSL, UPSC, Railways, IBPS PO, Bank PO, MTS, DEO, Delhi Police Exams Etc.

उत्तर:- लेक्रिमल ग्रंथि से

प्रश्‍न 42:- वंशगति के नियमों के अध्ययन को क्या कहते हैं ?

उत्तर:- आनुवंशिक विज्ञान

प्रश्‍न 43:- कैप्सूल (Capsule) का आवरण किसका बना होता है ?

उत्तर:- स्टार्च का

प्रश्‍न 44:- रतौंधी नामक रोग किसकी कमी के कारण होता है ?

उत्तर:- विटामिन A की कमी के कारण

प्रश्‍न 45:- लाल रक्त कणिकाओं में एक लौहयुक्त प्रोटीन पाया जाता है, उसे क्या कहते हैं ?

उत्तर:- हीमोग्लोबिन

प्रश्‍न 46:- हीमोग्लोबिन की कमी के कारण कौन सा रोग होता है ?

उत्तर:- अरक्तता

प्रश्‍न 47:- किस विटामिन को ‘दि सनशाइन विटामिन’ भी कहते हैं ?

उत्तर:- विटामिन D को

प्रश्‍न 48:- बच्चों में रिकेट्स नामक रोग किस विटामिन की कमी के कारण होता है ?

उत्तर:- विटामिन D

प्रश्‍न 49:- निमोनिया रोग शरीर के किस अंग को प्रभावित करता है ?

उत्तर:- फेफड़े को

प्रश्‍न 50:- जीवाश्मों का अध्ययन करने वाले को क्या कहते हैं ?

उत्तर:- पैलिऑन्टोलॉजिस्ट