अंतरराष्ट्रीय (विश्व) भौगोलिक उपनाम सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए

अंतरराष्ट्रीय (विश्व) भौगोलिक उपनाम सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए entranciology exams

प्रश्‍न 1:- दक्षिण का ब्रिटेन किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- न्यूजीलैंड

प्रश्‍न 2:- हैरिंग पोंड किसे कहा जाता है ?

उत्तर: – एटलान्टिक महासागर

प्रश्‍न 3:- पवित्र भूमि के नाम से जाना जाता है ?

उत्तर :- जेरुसलम (फिलिस्तीन)

प्रश्‍न 4:- मोतियों का द्वीप किसे कहा जाता है ?

उत्तर:- बहरीन

प्रश्‍न 5:- भूमध्यसागर की कुंजी किसे कहा जाता है ?

उत्तर : जिब्राल्टर जलसन्धि

प्रश्‍न 6:- केको (Cakes) का देश के नाम से जाना जाता है ?

उत्तर :- स्कॉटलैंड

प्रश्‍न 7:- कंगारू का देश कहा जाता है ?

उत्तर :- ऑस्ट्रेलिया

प्रश्‍न 8:- स्वर्णिम पैगोडा का देश किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- म्यांमार (बर्मा)

प्रश्‍न 9:- लिली का देश के नाम से किसे जाना जाता है ?

उत्तर :- कनाडा

प्रश्‍न 10:- मैपिल का देश किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- कनाडा

प्रश्‍न 11:- मध्यरात्रि के सूर्य का देश ?

उत्तर :- नार्वे

प्रश्‍न 12:- उगते सूर्य का देश किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- जापान

प्रश्‍न 13:- हजार झीलों की भूमि कहा जाता है ?

उत्तर :- फिनलैंड

प्रश्‍न 14:- सफ़ेद हाथियों की भूमि ?

उत्तर :- थाईलैंड

प्रश्‍न 15:- नैवर नैवर लैंड कहा जाता है ?

उत्तर :- प्रेयरीज (उ. अमरीका)

प्रश्‍न 16:- एंटिलीज का मोती किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- क्यूबा

प्रश्‍न 17:- यूरोप का खेल का मैदान ?

उत्तर :- स्विट्ज़रलैंड

प्रश्‍न 18:- यूरोप का बारूद का पीपा (Powder Keg) कहा जाता है ?

उत्तर :- बाल्कन

प्रश्‍न 19:- स्वर्णिम द्वार का शहर ? (सिटी ऑफ़ गोल्डन गेट)

उत्तर :- सैनफ्रांसिस्को (संयुक्त राज्य अमरीका)

प्रश्‍न 20:- शानदार दूरियों का शहर (City of Magnificent Distance) ?

उत्तर :- वाशिंगटन डी.सी. (संयुक्त राज्य अमरीका)

प्रश्‍न 21:- Dark Continent किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- अफ्रीका

प्रश्‍न 22:- यूरोप का अखाड़ा (Cockpit of Europe) किसे कहा जाता है ?

उत्तर :-  बेल्जियम

प्रश्‍न 23:- मरकत द्वीप  (Emerald Island) ?

READ ALSO:   सामान्य विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर भाग -2

उत्तर :- आयरलैंड

प्रश्‍न 24:- एम्पायर सिटी (Empire City) कहा जाता है ?

उत्तर :- न्यूयार्क (स.र.अ.)

प्रश्‍न 25:- City of Skyscrappers ?

उत्तर :- न्यूयार्क

प्रश्‍न 26:- इंग्लैंड का बगीचा किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- केंट

प्रश्‍न 27:- नील का वरदान किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- मिस्र

प्रश्‍न 28:- ग्रेनाइट सिटी कहा जाता है ?

उत्तर :- एवरडीन (स्कॉटलैंड)

प्रश्‍न 29:- सात पहाड़ियों का नगर किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- इटरनल सिटी – रोम

प्रश्‍न 30:- लौंग का द्वीप कहा जाता है ?

उत्तर :- जंजीबार

प्रश्‍न 30:- एड्रियाटिक की रानी (Queen of Adriatic) किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- वेनिस, इटली

प्रश्‍न 31:- अरब सागर की रानी ?

उत्तर :- कोचीन

प्रश्‍न 32:- संसार की छत किसे कहा जाता है (Roof of the World) ?

उत्तर :- पामीर का पठार

प्रश्‍न 33:- यूरोप का रोगी (Sickman of Europe) के नाम से कौन प्रसिद्ध है ?

उत्तर :- टर्की

प्रश्‍न 34:- पूर्व का वेनिस किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- कोचीन

प्रश्‍न 35:- चीन का शोक कहा जाता है ?

उत्तर :- ह्वांगहो नदी या पीली नदी

प्रश्‍न 36:- श्वेत शहर (White City) किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- बेलग्रेड (यूगोस्लाविया)

प्रश्‍न 37:- गोरों की कब्र (White Man’s Grave) ?

उत्तर :- गिनी तट

प्रश्‍न 38:- हवा वाला शहर (Windy City) किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- शिकागो , U.S.A.

प्रश्‍न 39:- विश्व की रोटी की टोकरी (World’s Bread Basket) किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- प्रेयरीज (उ. अमरीका)

प्रश्‍न 40:- विश्व का निर्जनतम (Loneliest) द्वीप किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- ट्रिस्टन डिकुन्हा (एटलान्टिक महासागर)

प्रश्‍न 41:- जार्ज क्रास आइलैंड किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- माल्टा

प्रश्‍न 42:-  पूर्व का मोती (Pearl of the Orient) किस स्थान को कहा जाता है ?

READ ALSO:   भारत में सबसे बड़ा, लम्बा और ऊँचा महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान

उत्तर :- सिंगापुर

प्रश्‍न 43:- दि डाउन अंडर किसे कहा जाता है ?

उत्तर:- ऑस्ट्रेलिया

प्रश्‍न 44:- गार्डन सिटी किसको कहा जाता है ?

उत्तर :- शिकागो (स.र.अ.)

प्रश्‍न 45:- यलो पेरिल किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- चीन

प्रश्‍न 46:- शास्वत नगर से कौन विख्यात है ?

उत्तर :- रोम

प्रश्‍न 47:- पश्चिम का बेबीलोन किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- रोम

प्रश्‍न 48:- प्राचीन विश्व की साम्राज्ञी किसको कहा जाता है ?

उत्तर :- रोम

प्रश्‍न 49:- गार्डेन प्रोविन्स ऑफ साउथ अफ्रीका किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- नेटाल प्रान्त

प्रश्‍न 50:- हरमिट किंगडम के नाम से क्या जाना जाता है ?

उत्तर :- कोरिया

प्रश्‍न 51:- सुगर बाउल ऑफ दि वर्ल्ड किसे कहते हैं ?

उत्तर :- क्यूबा

प्रश्‍न 52:- उत्तर का वेनिस किसे कहते हैं ?

उत्तर :- स्टॉक होम

प्रश्‍न 53:- प्रशांत का मोती (Pearl of the Pacific) किसको कहा जाता है ?

उत्तर :- ग्वायाक्विल बंदरगाह

प्रश्‍न 54:- डूबते सूर्य का देश किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- ब्रिटेन

प्रश्‍न 55:- पोप के शहर के नाम से कौन जाना जाता है ?

उत्तर :- रोम

प्रश्‍न 56:- रक्तवर्ण महिला (The Scarlet Woman) किसे कहा जाता है ?

उत्तर:- रोम

प्रश्‍न 57:- द.पू. संयुक्त राज्य अमरीका का नरक किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- टेनेसी नदी

प्रश्‍न 58:- ग्रीन यूरोप (Green Europe) किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- डेन्यूब बेसिन

प्रश्‍न 59:- कम्बोडिया का शोक किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- मीकांग नदी

प्रश्‍न 60:- लैंड ऑफ मार्बल किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- इटली

प्रश्‍न 61:- लैंड ऑफ मिलियन एलीफेन्ट्स किसको कहा जाता है ?

उत्तर :- लाओस

प्रश्‍न 62:- लैंड ऑफ विंड मिल्स (पवन चक्कियों का देश ) किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- हॉलैंड

प्रश्‍न 63:- पूर्व का मैनचेस्टर कौन है ?

उत्तर :- ओसाका (जापान)

प्रश्‍न 64:- पिलर्स ऑफ हरक्युलिस किसको कहा जाता है ?

READ ALSO:   सामान्य विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर भाग -1

उत्तर :- जिब्राल्टर जलसन्धि

प्रश्‍न 65:- जापान का डेट्रॉइट किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- नगोया

प्रश्‍न 66:- कोला नट की भूमि (Land of Cola Nut) किसको कहा जाता है ?

उत्तर :- अफ्रीका

प्रश्‍न 67:- पवित्र पर्वत किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- फ्यूजीयामा (जापान)

प्रश्‍न 68:- प्यासी भूमि का देश किसको कहते हैं ?

उत्तर :- ऑस्ट्रेलिया

प्रश्‍न 69:- विश्व का कहवा पात्र किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- ब्राजील

प्रश्‍न 70:- विश्व की कहवा मंडी किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- साओपालो

प्रश्‍न 71:- विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप किसको कहते हैं ?

उत्तर :- एंटार्कटिका

प्रश्‍न 72:- श्वेत महाद्वीप (White Continent) किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- एंटार्कटिका

प्रश्‍न 73:- कोयला नदी किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- राइन नदी

प्रश्‍न 74:- तेल की नदी (Oil River) किसको कहा जाता है ?

उत्तर :- नाइजर नदी (अफ्रीका)

प्रश्‍न 75:-  साँपो का देश किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- ब्राजील

प्रश्‍न 76:- यूरोप का वाराणसी किसको कहा जाता है ?

उत्तर :- लीडेन सिटी

प्रश्‍न 77:- सोवियत संघ का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है?

उत्तर :- इवानवो

प्रश्‍न 78:- मध्य एशिया की सभ्यता का पालना किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- जेरावसान नदी

प्रश्‍न 79:- साइबेरिया का द्वार किसे कहते हैं ?

उत्तर :- चेलियाबिन्सक (रूस)

प्रश्‍न 80:- पूर्व का प्रशासक किसे कहा जाता है ?

उत्तर :- ब्लादीबोस्टक