सामान्य विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर भाग -2

Q.1:- सौरमंडल का सबसे अधिक गर्म ग्रह कौनसा है?

उत्तर:- शुक्र

Q.2:- ‘लक्स’ किसकी इकाई है?

उत्तर:- प्रदीप्ति के स्तर की

Q.3:- एन्थ्रैक्स किसकी गंभीर बीमारी है?

उत्तर:- गाय तथा भैंस की

Q.4:- 1 नैनोमीटर किसके बराबर होता है?

उत्तर:- 10-9 मीटर

Q.5:- किस लोहे में कार्बन की प्रतिशतता सबसे कम होती है?

उत्तर:- पिटवाँ लोहा

Q.6:- लाफिंग गैस कौनसी है?

उत्तर:- नाइट्रस ऑक्साइड 

Q.7:- ‘टिबिया’ हड्डी कहाँ पायी जाती है?

उत्तर:- पैर में

Q.8:- बी.सी.जी. का टीका किस रोग को रोकने हेतु प्रयुक्त होता है?

उत्तर:- टी.बी.

Q.9:- सूर्य का नाभिकीय ईंधन क्या है?

READ ALSO:   सामान्य विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर भाग - 1, SSC CGL, CHSL, Railways, Delhi Police, IBPS PO, Bank Clerk, UPSC Etc.

उत्तर:- हाइड्रोजन

Q.10:- वात्या भट्टी (ब्लास्ट फरनेस) में उत्पादित लोहा किस प्रकार का होता है?

उत्तर:- कच्चा लोहा

Q.11:- मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि कौन-सी है?

उत्तर:- यकृत (लीवर) 

Q.12:- बर्फ पर आदमी के चलने से फिसलन क्यों होती है?

उत्तर:- क्योंकि वहाँ घर्षण नहीं होता है

Q.13:- LPG में मुख्यतः किसका समावेश होता है?

उत्तर:- प्रोपेन तथा ब्यूटेन का

Q.14:- पृथ्वी के भूपटल में कौन-सा तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है?

उत्तर:- ऑक्सीजन

Q.15:- रक्त का स्कंदन करने में कौनसा विटामिन सहायक होता है?

उत्तर:- विटामिन K

Q.16:- ‘ट्रिप्सिन’ का निर्माण कहाँ होता है?

READ ALSO:   लोक कला एवं लोक नृत्य सामान्य ज्ञान भाग - 1

उत्तर:- अगनाशय में

Q.17:- पृथ्वी पर पाई जाने वाली सूक्ष्त्तम वनस्पति किसे जाता है?

उत्तर:- बैक्टीरिया को

Q.18:- साधारण वायु का सबसे बड़ा घटक क्या है?

उत्तर:- नाइट्रोजन

Q.19:- कौन-सी ग्रंथि मधुमेह से सम्बंधित है?

उत्तर:- पैन्क्रियाज

Q.20:- वाशिंग सोडा किसका सामान्य नाम है?

उत्तर:- सोडियम कार्बोनेट का

Q.21:- दूध के फटने में कौन-सा एसिड उत्पन्न होता है?

उत्तर:- लैक्टिक एसिड

Q.22:- ऊष्मा का मुख्य स्रोत क्या है?

उत्तर:- सूर्य का प्रकाश 

Q.23:- रंगीन टी.वी. के प्राथमिक रंग कौन से हैं?

उत्तर:-  नीला, हरा और लाल

Q.24:- हैजा का संक्रमण किसके द्वारा होता है?

READ ALSO:   अंतरराष्ट्रीय (विश्व) भौगोलिक उपनाम सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए

उत्तर:- जीवाणु

Q.25:- शुष्क सेल में कौन-सी ऊर्जा होती है?

उत्तर:- रासायनिक ऊर्जा