Chemistry (रसायन विज्ञान) General Knowledge Part-1 , Science GK One Liners For All Competitive Exams

1. हाइड्रोजन बम नाभिकीय संलयन अभिक्रिया पर आधारित होता है |

2. क्लोरीन गैस फूल का रंग उड़ा देती है |

3. विद्युत का सबसे अच्छा सुचालक चाँदी है |

4. परम शून्य ताप का मान -273 डिग्री सेल्सियस होता है |

5. कृत्रिम वर्षा के लिए प्रयोग में सिल्वर आयोडाइड को लाया जाता है |

6. मीथेन गैस को मार्श गैस कहा जाता है |

7. एसीटिलीन गैस का प्रयोग कच्चे फलों को पकाने में किया जाता है | 

8. कार्बन के दो मुख्य अपरूप हीरा और ग्रेफाइट हैं |

9. दियासलाई में लाल फॉस्फोरस लेपित होता है |

10. आयरन (लोहा) पर जिंक की परत चढ़ाना गैल्वनीकरण कहलाता है |

11. लैम्पों तथा ट्यूबों में निओन गैस भरी जाती है|

12. सबसे उत्तम कोयला एन्थ्रासाइट (96% C) होता है |

13. सर्वाधिक हलकी गैस हाइड्रोजन है |

14. पेंसिल का सीसा बनाने में ग्रेफाइट का प्रयोग होता है | 

15. हीलियम ब्रह्मांड में दूसरा सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला प्रदार्थ है |

READ ALSO:   भारत में प्रथम (पुरुष) सामान्य ज्ञान

16. प्लास्टर ऑफ पेरिस का प्रयोग टूटे हुए अंग पर प्लास्टर चढ़ाने में होता है|

17. हड्डियों में 8% फॉस्फोरस होता है |

18. बिजली में लगी आग को बुझाने के लिए कार्बन टेट्राक्लोराइड का प्रयोग होता है |

19. नायलोन एक पोलोएमाइड होता है |

20. हड्डियों में फॉस्फोरस, कैल्सियम फॉस्फेट के रूप में पाया जाता है |

21. वाशिंग सोडा का रासायनिक नाम सोडियम कार्बोनेट है |

22. वनस्पति घी के उत्पादन में हाइड्रोजन का प्रयोग किया जाता है |

23. मतदान के समय मदाताओं को सिल्वर नाइट्रेट का निशान लगाया जाता है |

24. स्टेनलेस स्टील बनाने के लिए क्रोमियम और निकिल का प्रयोग किया जाता है |

25. कार्बन डाइऑक्साइड गैस चूने के पानी को दूधिया कर देती है |

26. काला हीरा को कार्बोनेडो कहा जाता है |

27. हाइड्रोजन को भविष्य का ईंधन कहा जाता है |

READ ALSO:   अंतरराष्ट्रीय (विश्व) भौगोलिक उपनाम सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए

28. रक्त कोलाइड का उदाहरण है |

29. थर्मोकोल को कृत्रिम रबड़ कहा जाता है |

30. चश्मे का लेंस क्राउन काँच का बना होता है |

31. बेंजीन की संरचना वलयाकार होती है |

32. हरित गृह प्रभाव (Green House Effect) में पृथ्वी का औसत तापमान बढ़ जाता है |

33. समुद्री जल से नमक वाष्पीकरण विधि द्वारा तैयार किया जाता है |

34. ग्रेफाइट की रचना षष्टफलकीय होती है |

35. हीरा की रचना चतुष्फल्कीय होती है |

36. अम्लों का स्वाद खट्टा होता है |

37. काँच को कठोर बनाने के लिए पोटैशियम क्लोराइड का उपयोग किया जाता है |

38. सूखा बर्फ का प्रयोग मछली, फल आदि के परीक्षण में होता है |

39. फॉस्फोरस का श्वेत अपरूप अत्यधिक विषैला होता है |

40. श्वसन एक मंद दहन क्रिया है |

41. सोडियम धातु को मिट्टी के तेल में रखा जाता है |

42. अम्ल वर्षा मुख्यतया SO2 के कारण होती है |

READ ALSO:   प्राचीन भारत : धार्मिक आन्दोलन (600 ई.पू. से 400 ई.पू.) सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

43. तम्बाकू में विषैला पदार्थ निकोटिन होता है |

44. वर्षा का जल सबसे शुद्ध होता है |

45. मैनोमीटर यंत्र का प्रयोग गैसों का दाब मापने में होता है |

46. घर में सफेदी करने के लिए कैल्सियम ऑक्साइड यौगिक प्रयुक्त होता है|

47. सिल्वर क्लोराइड का प्रयोग फोटोक्रोमेटिक काँच बनाने में होता है |

48. केसीन दूध में पाया जाने वाला प्रोटीन है |

49. प्लेटिनम को सफेद स्वर्ण भी कहा जाता है |

50. नॉन-स्टिक (Non-Stick) बर्तन की ऊपरी परत टेफलोन की बनी होती है |