2500+ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर प्राचीन भारत का इतिहास भाग – 1, SSC CGL, CHSL, UPSC, Railways, IBPS PO, Bank PO, MTS, DEO, Delhi Police Exams Etc.

2500 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर प्राचीन भारत का इतिहास भाग – 1 entranciology

प्रश्‍न 1:- प्राचीन भारत के इतिहास के विषय में जानकारी मुख्यतः किन किन स्रोतों से प्राप्त होती है ?

उत्तर:- चार स्रोतों से जो हैं धर्मग्रंथ, एतिहासिक ग्रंथ, विदेशियों का विवरण और पुरातत्व-सम्बन्धी साक्ष्य l

प्रश्‍न 2:- ऋग्वेद क्या है ?

उत्तर:- ऋचाओं के क्रमबद्ध ज्ञान के संग्रह को ऋग्वेद कहा गया है l ऋग्वेद में 10 मंडल, 1028 सूक्त (वालखिल्य पाठ के 11 सूक्तों सहित) एवं 10,462 ऋचाएँ l

प्रश्‍न 3:- जैन साहित्य को क्या कहा जाता है?

उत्तर: आगम

प्रश्‍न 4:- महात्मा बुद्ध के पूर्वजन्म की कहानी कहाँ वर्णित है ?

उत्तर:- जातक में

प्रश्‍न 5:- अर्थशास्त्र का लेखक कौन है ?

उत्तर:- चाणक्य

प्रश्न 6:- अर्थशास्त्र से किस काल की जानकारी मिलती है ?

उत्तर:- मौर्यकालीन इतिहास की

प्रश्‍न 7:- अर्थशास्त्र कितने अधिकरणों एवं प्रकरणों में विभाजित है ?

उत्तर:- 15 अधिकरणों एवं 180 प्रकरणों में

प्रश्‍न 8:- ‘इतिहास का पिता’ किसे कहा जाता है ?

उत्तर:- हेरोडोटस

प्रश्‍न 9:- ‘हिस्टोरिका’ नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है ?

उत्तर:- हेरोडोटस के द्वारा

प्रश्‍न 10:- ‘अष्टाध्यायी’ जो की संस्कृत भाषा के व्याकरण की प्रथम पुस्तक है के लेखक कौन हैं ?

उत्तर:- पाणिनि

प्रश्‍न 11:- ऋग्वेद की रचना किसके द्वारा की गयी है ?

उत्तर:- विश्वामित्र

प्रश्‍न 12:- गायत्री मंत्र किस वेद में है ?

उत्तर:- ऋग्वेद में

प्रश्‍न 13:- गायत्री मंत्र किस देवता को समर्पित है ?

उत्तर:- सूर्य देवता सावित्री को

प्रश्‍न 14:- यज्ञों के नियमों एवं विधि-विधानों का संकलन किस वेद में मिलता है ?

उत्तर:- यजुर्वेद में

प्रश्‍न 15:- ‘राजतरंगिणी’ पुस्तक के लेखक कौन हैं ?

उत्तर:- कल्हण

प्रश्‍न 16:- ‘राजतरंगिणी’ पुस्तक किससे सम्बंधित है ?

उत्तर:- कश्मीर के इतिहास से

प्रश्‍न 17:- दूसरी शताब्दी में लिखी गई पुस्तक ‘भारत का भूगोल’ का लेखक कौन है ?

उत्तर:- टॉलमी

प्रश्‍न 18:- ‘भारतवर्ष’ का सर्वप्रथम जिक्र कहाँ मिलता है ?

उत्तर:- हाथीगुम्फा अभिलेख में

प्रश्‍न 19:- किन शासकों ने सर्वप्रथम सिक्कों पर लेख लिखने का कार्य किया था ?

उत्तर:- यवन शासकों ने

प्रश्‍न 20:- ‘किताब-उल-हिन्द’ या तहकीक-ए-हिन्द (भारत की खोज) किसके द्वारा लिखी गई है?

उत्तर:- अलबरूनी के द्वारा

प्रश्‍न 21:- उत्तर भारत के मंदिरों की कला की शैली क्या कहलाती है ?

उत्तर:- नागर शैली

प्रश्‍न 22:- दक्षिण भारत के मंदिरों की कला की शैली क्या कहलाती है ?

उत्तर:- द्राविड़ शैली

प्रश्‍न 23:- दक्षिणापथ के मंदिरों के निर्माण में नागर और द्राविड़ दोनों शैलियों का प्रभाव पड़ा अतः उसे क्या कहते हैं ?

उत्तर:- वेसर शैली

प्रश्‍न 24:- तारानाथ कौन था ?

उत्तर:- एक तिब्बती लेखक

प्रश्‍न 25:- ‘कंग्युर’ तथा ‘तंग्युर’ ग्रंथ की रचना किसने की थी ?

उत्तर:- तारानाथ

प्रश्‍न 26:- तारानाथ द्वारा रचित ‘कंग्युर’ तथा ‘तंग्युर’ ग्रंथ से किसके बारे में जानकारी मिलती है ?

READ ALSO:   Biology (जीव विज्ञान) General Knowledge Part-2 , Science GK One Liners For All Competitive Exams

उत्तर:- भारतीय इतिहास

प्रश्‍न 27:- समुद्रगुप्त के संगीत प्रेमी होने का प्रमाण किससे मिलता है ?

उत्तर:- उसकी वीणा बजाती हुई मुद्रा वाले सिक्के से

प्रश्‍न 28:- ‘सामवेद’ में ‘साम’ का क्या अर्थ है ?

उत्तर:- ‘गान’

प्रश्‍न 29:- किस वेद में यज्ञों के अवसर पर गाये जाने वाले रिचाओं (मन्त्रों) का संकलन मिलता हैं?

उत्तर:- सामवेद

प्रश्‍न 30:- सिन्धु सभ्यता की खोज किसने की थी ?

उत्तर:- रायबहादुर दयाराम सहनी ने

प्रश्‍न 31:- वह काल जिसकी घटनाओं का मनुष्य द्वारा कोई लिखित विवरण नहीं मिलता को क्या कहते हैं ?

उत्तर:- प्रागैतिहासिक काल

प्रश्‍न 32:- आग का आविष्कार किस काल में हुआ था ?

उत्तर:- पूरा-पाषाणकाल में

प्रश्‍न 33:- पहिये का आविष्कार किस काल में हुआ था ?

उत्तर:- नव-पाषाणकाल में

प्रश्‍न 34:- सती प्रथा का पहला लिखित साक्ष्य कहाँ से प्राप्त होता है ?

उत्तर:- एरण अभिलेख (शासक भानुगुप्त)

प्रश्‍न 35:- प्रथम भारतीय पुरापाषाण कलाकृति की खोज कहाँ हुई थी ?

उत्तर:- पल्लावरम् नामक स्थान पर

प्रश्‍न 36:- सिन्धु सभ्यता में मुख्य फसल कौन सी थी ?

उत्तर:- गेहूँ और जौ

प्रश्‍न 37:- आर्यो की भाषा क्या थी ?

उत्तर:- संस्कृत

प्रश्‍न 38:- वैदिककाल में जीवनभर अविवाहित रहने वाली महिलाओं को क्या कहा जाता था ?

उत्तर:- अमाजू

प्रश्‍न 39:- सिन्धु सभ्यता में जुते हुए खेत और नक्काशीदार ईंटों के प्रयोग का साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुआ है ?

उत्तर:- कालीबंगन से

प्रश्‍न 40:- सिंघु सभ्यता में मनके बनाने के कारखाने कहाँ मिले हैं ?

उत्तर:- लोथल और चन्हूदड़ो

प्रश्‍न 41:- जैनधर्म के संस्थापक एवं प्रथम तीर्थकर कौन थे ?

उत्तर:- ऋषभदेव

प्रश्‍न 42:- बौद्ध धर्म के संस्थापक कौन थे ?

उत्तर:- गौतम बुद्ध

प्रश्‍न 43:- गौतम बुद्ध का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?

उत्तर:- 563 ई.पू. को कपिलवस्तु के लुम्बिनी नमक स्थान पर

प्रश्‍न 44:- जैन धर्म के 24वें एवं अंतिम तीर्थकर कौन थे ?

उत्तर:- महावीर स्वामी

प्रश्‍न 45:- महावीर ने अपना उपदेश किस भाषा में दिया ?

उत्तर:- प्राकृत (अर्धमागधी) भाषा

प्रश्‍न 46:- इस्लाम धर्म के संस्थापक कौन थे ?

उत्तर:- हजरत मुहम्मद साहब

प्रश्‍न 47:- हजरत मुहम्मद साहब का जन्म कहाँ और कब हुआ था ?

उत्तर:- मक्का में, 570 ई.

प्रश्‍न 48:- ऋग्वेद में किसके लिए ‘रूद्र’ देवता का उल्लेख मिलता है ?

उत्तर:- शिव के लिए

प्रश्‍न 49:- ईसाई धर्म के संस्थापक कौन थे?

उत्तर:- ईसा मसीह

प्रश्‍न 50:- बाइबिल किस धर्म का प्रमुख ग्रंथ है ?

उत्तर:- ईसाई धर्म का

प्रश्‍न 51:- गौतम बुद्ध के बचपन का नाम क्या था ?

उत्तर:- सिद्धार्थ

प्रश्‍न 52:- बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहाँ दिया था ?

READ ALSO:   Biology (जीव विज्ञान) General Knowledge Part-1 , Science GK One Liners For All Competitive Exams

उत्तर:- सारनाथ में

प्रश्‍न 53:- बुद्ध ने अपने उपदेश किस भाषा में दिए ?

उत्तर:- पाली भाषा (जनसाधारण की भाषा)

प्रश्‍न 54:- महावीर के अनुयायियों को मूलतः क्या कहा जाता था ?

उत्तर:- निग्रंथ

प्रश्‍न 55:- महावीर की पत्नी एवं पुत्री का क्या नाम था ?

उत्तर:- पत्नी का नाम यशोदा एवं पुत्री का नाम अनोज्जा प्रियदर्शनी था 

प्रश्‍न 56:- महावीर के बचपन का नाम क्या था ?

उत्तर:- वर्द्धमान

प्रश्‍न 57:- जैन धर्म के त्रिरत्न कौन से हैं ?

उत्तर:- सम्यक् दर्शन, सम्यक् ज्ञान और सम्यक् आचरण 

प्रश्‍न 58:- भगवान शिव से सम्बंधित धर्म और शिव की पूजा करने वाले को क्या कहते हैं ?

उत्तर:- शैवधर्म और शिव की पूजा करने वाले को शैव कहा जाता है 

प्रश्‍न 59:- वैष्णव धर्म के विषय में प्रारंभिक जानकारी कहाँ से मिलती है ?

उत्तर:- उपनिषदों से

प्रश्‍न 60:- विष्णु के दस अवतारों को उल्लेख कहाँ मिलता है ?

उत्तर:- मतस्यपुराण में

प्रश्‍न 61:- लिंग-पूजा का पहला स्पष्ट वर्णन कहाँ मिलता है ?

उत्तर:- मत्स्यपुराण में

प्रश्‍न 62:- कापालिक संप्रदाय के ईष्टदेव कौन थे और इस संप्रदाय का प्रमुख केंद्र क्या था ?

उत्तर:- ईष्टदेव भैरव थे और प्रमुख केंद्र श्री शैल नाम का स्थान था 

प्रश्‍न 63:- सिन्धु सभ्यता के लोग मिठास के लिए क्या प्रयोग करते थे ?

उत्तर:- शहद

प्रश्‍न 64:- अरबों की सिंध विजय का वृत्तांत किस पुस्तक में सुरक्षित है ?

उत्तर:- चचनामा में

प्रश्‍न 65:- ‘चचनामा’ के लेखक कौन हैं ?

उत्तर:- अली अहमद

प्रश्‍न 66:- सिन्धु सभ्यता के लोग किस तरह के वस्त्रों का प्रयोग करते थे ?

उत्तर:- सूती एवं ऊनी वस्त्रों का

प्रश्‍न 67:- सिन्धु सभ्यता में अग्निकुण्ड कहाँ से प्राप्त हुए हैं ?

उत्तर:- लोथल और कालीबंगन से

प्रश्‍न 68:- वैदिककाल को कितने भागो में विभाजित किया गया है ?

उत्तर:- दो भागो में (i) ऋग्वैदिक काल 1500-1000 ई.पू. (ii) उत्तर वैदिक काल (1000-600 ई.पू.)

प्रश्‍न 69:- गौतम बुद्ध की पत्नी का क्या नाम था ?

उत्तर:- यशोधरा

प्रश्‍न 70:- गौतम बुद्ध के पुत्र का क्या नाम था ?

उत्तर:- राहुल

प्रश्‍न 71:- बुद्ध ने अपने सबसे ज्यादा उपदेश कहाँ दिए थे ?

उत्तर:- कौशल देश की राजधानी श्रावस्ती में

प्रश्‍न 72:- ईसा मसीह के माता-पिता का क्या नाम था ?

उत्तर:- माता का नाम ‘मेरी’ और पिता का नाम ‘जोसफ’ था 

प्रश्‍न 73:- मुहम्मद साहब की मृत्यु के बाद इस्लाम किन दो पंथों में विभाजित हो गया ?

उत्तर:- सुन्नी तथा शिया

प्रश्‍न 74:- मौर्य वंश का संस्थापक कौन था ?

उत्तर:- चन्द्रगुप्त मौर्य

प्रश्‍न 75:- चन्द्रगुप्त मौर्य का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर:- 345 ई.पू. में

READ ALSO:   पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर भाग - 1, SSC CGL, CHSL, Railways, IBPS PO, Bank Clerk, LDC, MTS, DEO, UPSC Etc.

प्रश्‍न 76:- चन्द्रगुप्त मौर्य ने जैनधर्म की दीक्षा किससे ली थी ?

उत्तर:- गुरु भद्रबाहु

प्रश्‍न 77:- बुद्ध के अनुयायी कितने भागों में विभाजित थे ?

उत्तर:- दो भागो में (i) भिक्षुक (ii) उपासक

प्रश्‍न 78:- महावीर की मृत्यु कब और कहाँ हुयी थी ?

उत्तर:- 468 ई.पू. को बिहार के पावापुरी (राजगीर) में

प्रश्‍न 79:- महावीर ने अपने शिष्यों को कितने गणधरों में विभाजित किया था ?

उत्तर:- 11 गणधरों में

प्रश्‍न 80: अर्थशास्त्र किससे सम्बंधित है ?

उत्तर: राजनीति से

प्रश्‍न 81:- चन्द्रगुप्त मौर्य मगध की राजगद्दी पर कब बैठा था ?

उत्तर:- 322 ई.पू. में

प्रश्‍न 82:- चन्द्रगुप्त किस धर्म का अनुयायी था ?

उत्तर:- जैनधर्म का

प्रश्‍न 83:- चन्द्रगुप्त मौर्या का उत्तराधिकारी कौन हुआ था ?

उत्तर:- बिन्दुसार

प्रश्‍न 84:- बिन्दुसार मगध की राजगद्दी पर कब बैठा था ?

उत्तर:- 298 ई.पू.

प्रश्‍न 85:- ‘अमित्रघात’ के नाम से कौन जाना जाता था ?

उत्तर:- बिन्दुसार

प्रश्‍न 86:- चन्द्रगुप्त ने अपना अंतिम समय कहाँ बिताया था ?

उत्तर:- कर्नाटक के श्रवणबेलगोला नाम के स्थान पर

प्रश्‍न 87:- बिन्दुसार किस संप्रदाय का अनुयायी था ?

उत्तर:- आजीवक संप्रदाय

प्रश्‍न 88:- जैन ग्रंथों में बिन्दुसार को क्या कहा गया है ?

उत्तर:- सिंहसेन

प्रश्‍न 89:- सिकंदर का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर:- 356 ई.पू. में

प्रश्‍न 90:- सिकंदर किसका शिष्य था ?

उत्तर:- अरस्तू का

प्रश्‍न 91:- हर्यंक वंश का संस्थापक कौन था ?

उत्तर:- बिम्बिसार

प्रश्‍न 92:- पैगम्बर मुहम्मद साहब के उत्तराधिकारी को क्या कहा गया ?

उत्तर:- खलीफा

प्रश्‍न 93:- बिम्बिसार किस धर्म का अनुयायी था ?

उत्तर:- बौद्ध धर्म

प्रश्‍न 94:- चन्द्रगुप्त ने 305 ई.पू. में किसे हराया था ?

उत्तर:- सेल्यूकस निकेटर को

प्रश्‍न 95:- एलोरा के प्रसिद्ध कैलाश मंदिर का निर्माण किसने करवाया था ?

उत्तर:- राष्ट्रकूटों ने

प्रश्‍न 96:- वैष्णव धर्म में ईश्वर को प्राप्त करने के लिए सर्वाधिक महत्त्व किसे दिया गया है ?

उत्तर:- भक्ति को

प्रश्‍न 97:- बिन्दुसार का उत्तराधिकारी कौन था ?

उत्तर:- अशोक महान

प्रश्‍न 98:- अशोक महान मगध की गद्दी पर कब बैठा था ?

उत्तर:- 269 ई.पू. में

प्रश्‍न 99:- पुराणों में अशोक को क्या कहा गया है ?

उत्तर:- अशोकवर्धन

प्रश्‍न 100:- किस बौद्ध भिक्षु ने अशोक को बौद्ध धर्म की दीक्षा दी थी ?

उत्तर:- उपगुप्त